31. ‘सत्संग में जाने से बड़ी आपत्ति टल जाती है’ | जीने की राह


satsang-big-crisis-averted-hindi-photo

कबीर, संत शरण में आने से, आई टलै बला।
जै भाग्य में सूली हो, कांटे में टल जाय।।

भावार्थ:- समर्थ कबीर परमेश्वर के कृपा पात्र सच्चे गुरू (सतगुरू) से दीक्षा लेने वाले भक्त/भक्तमति की परमात्मा रक्षा करता है। यदि पूर्व जन्म के पाप के कारण साधक को मौत की सजा सूली यंत्र के द्वारा मिलनी भाग्य में लिखी हो जो अत्यधिक पीड़ादायक होती है तो परमात्मा उस साधक के उस मृत्युदंड को समाप्त करके कुछ छोटा-मोटा दण्ड जैसे पैर में काँटा लगना देकर टाल देता है। भयंकर दण्ड को नाममात्र के दण्ड में बदल देता है जो बहुत बड़ी बला यानि परेशानी थी।

एक गाँव में संत का आश्रम था जो गाँव से लगभग दो किलोमीटर दूर बना था। उस गाँव के कई परिवार संत जी के शिष्य थे। संत जी वर्ष में केवल दो बार उस आश्रम में आते थे। उसके साथ कुछ स्थाई शिष्य भी आते थे। वह संत अपनी मण्डली के साथ प्रत्येक बार दो महीने उस आश्रम में रहता। फिर अन्य आश्रमों में जाता था। संत जी अपने कार्यक्रम के अनुसार दो महीने के लिए आया हुआ था। उस गाँव के भक्तों के भोजन की व्यवस्था अपने-अपने घरों से कर रखी थी। एक परिवार एक दिन का भोजन आश्रम वालों को घर बनाकर लाकर खिलाता था। प्रत्येक भक्त की इच्छा रहती थी कि अपने गुरू जी को उत्तम भोजन खीर व सब्जी-रोटी खिलाऐं। एक परिवार का भोजन का दिन था। उस दिन दूध खराब हो गया। उस माई का नाम कस्तूरी था। उसी के पड़ोस में एक परिवार था जिसमें केवल दो माँ-बेटा थे। कारण यह था कि उस बहन रामों के पति की मृत्यु उस समय हो गई जब लड़का दो वर्ष का था। उस बहन ने एक घटना देखी थी कि उसके परिवार में दूसरे दादसरे की संतान में एक बहू विधवा हो गई थी। एक पुत्र तीन वर्ष का था। उसने अपने देवर से शादी कर ली। देवर भी शादीशुदा था। देवर से भी उसको एक पुत्र प्राप्त हो गया। देवर-देवरानी उससे मजदूर के समान बर्ताव करते थे। रूखा-सूखा-झूठा टुकड़ा पहले बेटे तथा माता को देते थे। जिस कारण से लड़के ने बड़ा होने पर आत्महत्या करनी पड़ी। वह भी पागल होकर कहीं चली गई। (सब देवर-जेठ बुरे नहीं होते।) इस घटना को याद करके उस रामों बहन ने जेठ-देवर से विवाह नहीं किया। (लत्ता नहीं ओढ़ा।) अपने बेटे कर्मपाल को पाला-पोसा। मेहनत-मजदूरी की। कुछ जमीन भी थी। उसी में मेहनत करके गाय-भैंस को पालती थी। अपने बेटे को अच्छा घी-दूध पिलाती-खिलाती थी। विचार करती थी कि बेटा शीघ्र जवान हो जाएगा। इसका विवाह करूंगी। यह अपने कार्य को संभाल लेगा।

मैं सुख का जीवन जीऊँगी। परंतु सत्संग बिना ज्ञान नहीं, ज्ञान सतगुरू देता है। भक्ति बिना जीव सुखी नहीं हो सकता चाहे कितना ही धनी क्यों न हो। सिर पर पिता का साया नहीं था। बेटा माँ के लाड से बिगड़ता ही है। माँ का स्वभाव अपनी संतान को सर्व संभव सुख देना होता है। कहावत है कि रांड (विधवा) का बेटा तथा रंडुए (विधुर) की बेटी बिगड़ती (आवारा होती) है। कारण पिता कार्यवश बेटी की गतिविधि पर ध्यान नहीं रख पाता। माँ बेटे की गतिविधि पर ध्यान नहीं दे पाती। बेटी को तो अपने साथ रखती है। जिस कारण से कर्मपाल नशा करने लगा। माता से झगड़ा करके रूपये या बाजरा-ज्वार, चना ले जाता, उसे बेचकर नशा करता था। माँ सारा दिन रोती रहती थी कि सोचा क्या था, यह कैसी कर्मगति? आगे से आगे सब उल्टा हो रहा है। जिस चिंता के कारण दुबली-पतली हो गई थी। भक्तमति कस्तूरी अपनी पड़ोसन रामों (रामप्यारी) के घर गई। पहले कुशल-मंगल की औपचारिकता करते हुए पूछा कि बेटा क्या कर रहा है? कैसे हो माँ-बेटा? यह बात सुनकर बहन रामों रोने लगी और बोली कि बहन! कैसे भी नहीं हैं। लड़का बिगड़ गया है। नशा करता है। कहना नहीं मानता है। झगड़ा करता है। गाली-गलौच पर उतर आता है। आपको तो पता है परिवार तथा गाँव वालों ने मेरे ऊपर कितना दबाव डाला था जेठ का लत्ता ओढ़ने (पति के बड़े भाई से पुनः विवाह करने) के लिए। मैंने राजवंती की घटना से डरकर जेठ से विवाह नहीं किया अपने बेटे को सुखी देखने के लिए। आज इसने उससे भी अधिक दुःख दे दिया। मन करता है कि कहीं चली जाऊँ या आत्महत्या कर लूँ। भक्तमति कस्तूरी ने कहा कि बहन! गलत बात नहीं सोचा करते।

बड़ा होकर सुधर जाएगा। आप मर गई तो तेरे को पता है चाचे-ताऊ सारी जमीन हड़प लेंगे। लड़के को अधिक नशा कराकर मार डालेंगे। ऐसा विचार न कर। एक काम करो, मेरे साथ सत्संग में चला करो। यहाँ अकेली के मन में ऐसे विचार आते रहेंगे। सूखकर काँटा हो गई हो। रामों बोली, ना बहन ना। मेरे को तो नगर के लोग वैसे ही शक की नजर से देखते हैं। कोई व्यक्ति किसी कार्यवश घर आ जाता है तो छतों पर चढ़कर एक आँख से देखते हैं। आपके तो सिर पर धनी (पति) है। मैं सत्संग में चली गई तो जीना हराम कर देंगे। मुझे मरना ही पड़ेगा। बहन यूं बता, आज सुबह-सुबह कैसे आना हुआ? कस्तूरी ने कहा कि बहन आपको तो पता ही है कि हमारे गुरूजी आश्रम में ठहरे हैं। आज भोजन कराने की बारी मेरी है। बहन खीर बनानी थी। दूध खराब हो गया। कुछ दूध उधारा दे दे, कल लौटा दूँगी। यह बात सुनकर बहन रामों में करंट-सा आया और दूध निकालकर बाल्टी खूंटी (Hanger) से लटका रखी थी, उठकर सारा का सारा दूध कस्तूरी की बाल्टी में डाल दिया। कस्तूरी ने कहा कि बहन! कुछ तो रख ले। रामों बोली, बहन! ना जाने कौन-से जन्म का पुण्य उदय हुआ है, मुझ निर्भाग का दूध पुण्य में लगेगा। बस बहन ले जा, संतों-भक्तों को भोजन करा। कस्तूरी बहन आश्चर्यचकित थी कि सारा का सारा दूध तो मैं सत्संगी होते हुए भी नहीं दे सकती थी। किलो-दो किलो तो रखती। बहन रामों को तो सत्संग की प्रेरणा की आवश्यकता है। उस दिन तो कस्तूरी को समय नहीं मिला।

अगले दिन के 11-12 बजे रामों के घर गई। गाँव में 12 से 2 तक दिन का समय महिलाओं को बातें करने का मिल जाता है। दो घण्टे तक सत्संग की बातें जो गुरू जी से सुनी थी, सारी बताई। परंतु लोकलाज के कारण रामों मानने को तैयार नहीं थी। बहन कस्तूरी ने बताया कि हे बहन! आप ने मीराबाई का नाम सुना है। रामों बोली कि हाँ, कृष्ण जी की भक्तिन थी। कस्तूरी बोली कि वह मंदिर में जाती थी। ठाकुर परिवार में जन्म था। महिलाओं को घर से बाहर जाने पर प्रतिबंध था, परंतु मीराबाई ने किसी की प्रवाह नहीं की। फिर उसका विवाह राजा से हो गया। राणा जी धार्मिक विचार के थे। उसने मीरा को मंदिरों में जाने से नहीं रोका, अपितु लोक चर्चा से बचने के लिए मीरा जी के साथ तीन-चार महिला नौकरानी भेजने लगा। जिस कारण से सब ठीक चलता रहा। कुछ वर्ष पश्चात् मीरा जी के पति की मृत्यु हो गई। देवर राजगद्दी पर बैठ गया। उसने कुल के लोगों के कहने से मीरा को मंदिर में जाने से मना किया, परंतु मीराबाई जी नहीं मानी। जिस कारण से राजा ने मीरा को मारने का षड़यंत्र रचा। विचार किया कि ऐसी युक्ति बनाई जाए कि यह भी मर जाए और बदनामी भी न हो। राजा ने विचार किया कि इसे कैसे मारें? राजा ने कहा कि सपेरे एक ऐसा सर्प ला दे कि डिब्बे को खोलते ही खोलने वाले को डंक मारे और व्यक्ति मर जाए। ऐसा ही किया गया। राणा जी ने अपने लड़के का जन्मदिन मनाया।

उसमें रिश्तेदार तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति आमंत्रित किये। राजा ने मीरा जी की बांदी (नौकरानी) से कहा कि ले यह बेशकीमती हार है। मेरे बेटे का जन्मदिन है। दूर-दूर से रिश्तेदार आये हैं। मीरा को कह दे कि सुंदर कपड़े पहनकर इस हार को गले में पहन ले, नहीं तो रिश्तेदार कहेंगे कि अपनी भाभी जी को अच्छी तरह नहीं रखता। मेरी इज्जत-बेइज्जती का सवाल है। बांदी ने उस आभूषण के डिब्बे को मीराबाई को दे दिया और राजा का आदेश सुना दिया। उस आभूषण के डिब्बे में विषैला काले-सफेद रंग का सर्प था। मीरा ने बांदी के सामने ही उस डिब्बे को खोला। उसमें हीरे-मोतियों से बना हार था। मीराबाई ने विचार किया कि यदि मैं हार नहीं पहनूंगी तो व्यर्थ का झगड़ा होगा। मेरे लिए तो यह मिट्टी है। यह विचार करके मीरा जी ने वह हार गले में डाल लिया। राजा का उद्देश्य था कि आज सर्प डंक से मीरा की मृत्यु हो जाएगी तो सबको विश्वास हो जाएगा कि राजा का कोई हाथ नहीं है। हमारे सामने सर्प डसने से मीरा की मृत्यु हुई है। कुछ समय उपरांत राजा मंत्रियों सहित तथा कुछ रिश्तेदारों सहित मीरा के महल में गया तो मीरा बाई जी के गले में सुंदर मंहगा हार देखकर राणा बौखला गया और बोला, बदचलन! यह हार किस यार से लाई है? मीरा बाई जी के आँखों में आँसू थे। बोली कि आपने ही तो बांदी के द्वारा भिजवाया था, वही तो है। बांदी को बुलाया तथा पूछा कि वह डिब्बा कहाँ है? बांदी ने पलंग के नीचे से निकालकर दिखाया। यह रहा राजा जी जो आपने भेजा था। राजा वापिस आ गया। राजा ने सोचा कि अब की बार इसको विष मैं अपने सामने पिलाऊँगा, नहीं पीएगी तो सिर काट दूँगा।


 

FAQs : "सत्संग में जाने से बड़ी आपत्ति टल जाती है’ | जीने की राह"

Q.1 सत्संग का क्या मतलब होता है?

सत्संग एक धार्मिक समागम होता है। जहां पर लोग तत्वदर्शी संत से आध्यात्मिक प्रवचन सुनने के लिए एकत्रित होते हैं। सत्संग में जाने से मनुष्य को जीवन के मुख्य उद्देश्य जोकि मोक्ष करवाना है के बारे में पता चलता है।

Q.2 रामो का बेटा किस समस्या का सामना कर रहा था?

रामो के बेटे को नशे की लत लग गई थी। वह गलत संगत में भी पड़ गया था। वह अपना पैसा और समय शराब पीने में बर्बाद कर रहा था। इसके अलावा वह अपनी मां का भी सम्मान नहीं करता था और उसकी मां रामो उसके लिए बहुत चिंतित रहती थी।

Q. 3 मीरा बाई कौन थीं?

मीरा बाई 16वीं सदी की एक कवयित्री और राजकुमारी थीं। उनका भगवान के प्रति अटूट विश्वास था और वह अपने भक्ति भाव के कारण बहुत प्रसिद्ध थी। उनका सत्संग में जाने और गुरुओं की सेवा करने के कारण बहुत विरोध हुआ था। लेकिन फिर भी वह असली भगवान की खोज करती रही और अंत में भक्ति की पात्र बनी।

Q.4 मीरा बाई की कहानी से रामो को क्या प्रेरणा मिली?

जब रामो ने समाज के डर से सत्संग में जाने के लिए मना कर दिया। तब रामो की पड़ोसन कस्तूरी ने उसको मीरा बाई की कहानी सुनाई। मीरा बाई की कहानी से रामो को बहुत प्रेरणा मिली। फिर वह सत्संग सुनने जाने लगी और ईश्वर में भी उसकी आस्था और दृढ़ हो गई।

Q.5 सत्संग में जाने के क्या लाभ हैं?

सत्संग में जाने से बहुत से लाभ मिलते हैं। सत्संग में जाने से तत्वदर्शी संत से आध्यात्मिक प्रवचन सुनने और मानव जीवन के मुख्य उद्देश्य का पता चलता है। फिर पूर्ण संत ही आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान करता है। अधिकारी संत से दीक्षा लेने के बाद जीवन की कठिनाईयों का सामना आसानी से किया जा सकता है। इससे व्यक्ति बुरे कर्मों और पापकर्मों से भी दूर रहता है।

Q.6 इस लेख का मुख्य संदेश क्या है?

इस लेख का मुख्य संदेश यह है कि मनुष्य को ईश्वर में अटूट विश्वास होना चाहिए और पूर्ण गुरु के मार्गदर्शन से ही सत्संग में आने वाले व्यक्ति जीवन की कठिनाईयों पर जीत हासिल कर सकते हैं।


 

Recent Comments

Latest Comments by users
यदि उपरोक्त सामग्री के संबंध में आपके कोई प्रश्न या सुझावहैं, तो कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें, हम इसे प्रमाण के साथ हल करने का प्रयास करेंगे।
Sumitra Singh

मैं खुद इस स्थिति का सामना कर रही हूं। मेरा इकलौता बेटा शराब और ड्रग्स जैसे नशीले पदार्थों के सेवन का आदी हो चुका है। वह बहुत गलत रास्ते पर चल रहा है। मेरे पति की तनख्वाह भी बहुत कम थी, फिर भी मैंने उसकी पढ़ाई में बहुत पैसा लगाया। मैं उसके भविष्य को लेकर बहुत परेशान हूं क्योंकि वह नशे की लत में पूरी तरह डूबा हुआ है और उसको अपने भविष्य की कोई चिंता नहीं है। वह तो इसके बारे में सोचने में भी असमर्थ है।

Satlok Ashram

सुमित्रा जी, हमें यह जानकर खुशी हुई कि हमारे लेख लोगों पर सकारात्मक प्रभाव डाल रहे हैं। वर्तमान युग मशीनी युग है और लोग भी एक तरह से मशीन बन चुके हैं। लोग नैतिकता और नैतिक मूल्यों को भूल चुके हैं। जिसके कारण वे परेशान रहते हैं और युवा पीढ़ी विकारों में फंस चुकी है। इस समय समाज को और खासकर युवा पीढ़ी को आध्यात्मिक ज्ञान की और सत् मार्गदर्शन की सख्त ज़रूरत है। इसलिए हम आपको संत रामपाल जी महाराज जी की शिक्षाओं पर चलने की सलाह देते हैं। आध्यात्मिक ज्ञान को प्राप्त करके ही आपके बेटे को नशे की लत से मुक्ति मिल सकती है। इसके अलावा आप "जीने की राह" पुस्तक पढ़ें और संत रामपाल जी महाराज जी के प्रवचनों को सुनिए और अपने बेटे को भी सुनने के लिए प्रेरित कीजिए। इससे ही आपकी समस्या का समाधान हो सकता है।

Hemlata Sahu

मैं बहुत चिंतित हूं। मेरे पति और बेटा दोनों ही शराब की लत में फंसे हुए हैं। परिवार की मेहनत की कमाई इस बुरी आदत के कारण बर्बाद हो रही है। हमारी वित्तीय स्थिति भी तेज़ी से बिगड़ रही है। जिससे हमारे घर में कंगाली आ गई है। जबकि मैं हर संभव तरीके से अपने परिवार की सहायता कर रही हूं।

Satlok Ashram

आपने हमारे लेख को पढ़ा इसके लिए हम आपके आभारी हैं। यह बात बहुत शर्मनाक है कि लोग नशे जैसी बुराई को जान बूझकर अपना रहे हैं। शराब और अन्य नशे ज़िंदगी और परिवार दोनों का नाश करते हैं। संत रामपाल जी महाराज जी द्वारा दिया गया ज्ञान ही लोगों को नशामुक्त जीवन जीने की प्रेरणा दे सकता है। इसके लिए हम आपको "जीने की राह" पुस्तक को पढ़ने और संत रामपाल जी महाराज के आध्यात्मिक प्रवचन सुनने की सलाह देते हैं। यह आपको आपके जीवन की चुनौतियों का सामना करने में तो मदद करेगा ही साथ ही आपके परिवार को नशे की लत से भी दूर कर सकता है।