56. दश मुकामी रेखता | जीने की राह


das-muqami-rekhta-hindi-photo

कबीर सागर अध्याय ‘‘मोहम्मद बोध‘‘ पृष्ठ 20, 21 तथा 22 पर दश मुकामी रेखता

दश मुकामी रेखता

पृष्ठ 21 से कुछ अंश लिखता हूँ:-

भया आनन्द फन्द सब छोड़िया पहँुचा जहाँ सत्यलोक मेरा।।
{हंसनी (नारी रूप पुण्यात्माऐं) हंस (नर रूप पुण्यात्माऐं)}
हंसनी हंस सब गाय बजाय के साजि के कलश मोहे लेन आए।।
युगन युगन के बिछुड़े मिले तुम आय कै प्रेम करि अंग से अंग लाए।।
पुरूष दर्श जब दीन्हा हंस को तपत बहु जन्म की तब नशाये।।
पलिट कर रूप जब एक सा कीन्हा मानो तब भानु षोडश (16) उगाये।।
पहुप के दीप पयूष (अमृत) भोजन करें शब्द की देह सब हंस पाई।।
पुष्प का सेहरा हंस और हंसनी सच्चिदानंद सिर छत्रा छाए।।
दीपैं बहु दामिनी दमक बहु भांति की जहाँ घन शब्द को घमोड़ लाई।।
लगे जहाँ बरसने घन घोर कै उठत तहाँ शब्द धुनि अति सोहाई।।
सुन्न सोहैं हंस-हंसनी युत्थ (जोड़े-झुण्ड) ह्नै एकही नूर एक रंग रागै।।
करत बिहार (सैर) मन भावनी मुक्ति में कर्म और भ्रम सब दूर भागे।।
रंक और भूप (राजा) कोई परख आवै नहीं करत कोलाहल बहुत पागे।।
काम और क्रोध मदलोभ अभिमान सब छाड़ि पाखण्ड सत शब्द लागे।।
पुरूष के बदन (शरीर) कौन महिमा कहूँ जगत में उपमा कछु नाहीं पायी।।
चन्द और सूर (सूर्य) गण ज्योति लागै नहीं एक ही नख (नाखुन) प्रकाश भाई।।
परवाना जिन नाद वंश का पाइया पहुँचिया पुरूष के लोक जायी।।
कह कबीर यही भांति सो पाइहो सत्य पुरूष की राह सो प्रकट गायी।।

भावार्थ:- इस अमृतवाणी में स्पष्ट है कि परमेश्वर कबीर जी सतगुरू रूप में पृथ्वी से धर्मदास जी को लेकर सत्यलोक को चले तो रास्ते में 9 स्थान आए जैसे नासूत, मलकूत यह फारसी में शब्द है। इन सात आसमानों के पार अचिन्त, विष्णु लोक आदि के पार जब सत्यलोक में पहुँचा तो धर्मदास जी कह रहे हैं कि मेरे को सत्कार के साथ लेने को सत्यलोक के हंस (नर) हंसनी (नारी) गाते-नाचते ढ़ोल आदि साज-बाज बजाते हुए स्त्रियां सिर के ऊपर कलश रखकर लेने आए। उनके शरीर का प्रकाश सोलह सूर्यों के समान था। मेरे शरीर का प्रकाश भी उनके शरीर के प्रकाश के समान 16 सूर्यों के समान हो गया।

जो पृथ्वी लोक से मोक्ष प्राप्त करके हंस जाता है। वह पुहप द्वीप में ले जाया जाता है। वहाँ सर्व सुख है, वह सत्यलोक का हिस्सा है। परंतु सर्व प्रथम नीचे से गए मोक्ष प्राप्त जीव को पोहप द्वीप में रखा जाता है। यहाँ का दृश्य बताया जा रहा है। यहाँ से इसका जन्म अन्य स्थानों में परिवार में होता है। इसके पश्चात् उस स्थान का वर्णन है जहाँ नर-नारी से उत्पत्ति होकर परिवार बनता है। जहाँ पर नर-नारी के जोड़ों के समूह के समूह सुख से बैठे बातें करते हैं। बादल गरजते हैं, फव्वार पड़ती हैं। यह भिन्न स्थान है जहाँ सतलोक निवासी पिकनिक के लिए जाते हैं। कुछ स्थान ऐसे हैं जहाँ न बादल दिखाई देता है, वर्षा हो रही होती है।

दीक्षा के पश्चात् साधक को क्या करना चाहिए?

उसकी जानकारी पवित्र कबीर सागर के अध्याय ‘‘धर्म बोध’’ में भी है। कृपा पढ़ें अध्याय ‘‘धर्म बोध’’ का सारांश:-

कबीर सागर में 33वां अध्याय ‘‘धर्म बोध‘‘ पृष्ठ 177(1521) पर है। इस अध्याय में परमेश्वर कबीर जी ने धर्म करने का विशेष ज्ञान बताया है। यह भी स्पष्ट किया है कि कबीर परमेश्वर के सच्चे पंथ में दिन में तीन बार संध्या की जाती है। संध्या का अर्थ है दो वक्त का मिलन। एक संध्या सुबह उससे दिन और रात्रि का मिलन होता है, रात्रि विदा हाती है, दिन का शुभारंभ होता है। दूसरी संध्या दिन के बारह बजे होती है। उस समय चढ़ते दिन का दोपहर पूरा होता है, ढ़लते दिन की शुरूआत होती है, यह मध्य दिन की संध्या है। तीसरी संध्या शाम के समय होती है। उस समय दिन और रात्रि का मिलन होता है। वैसे आम जन शाम को संध्या कहते हैं। संध्या का अर्थ परमात्मा की स्तुति करना भी होता है।

वेदों में प्रमाण है कि जो जगत का तारणहार होगा, वह तीन बार की संध्या करता तथा करवाता है। सुबह और शाम पूर्ण परमात्मा की स्तुति-आरती तथा मध्यदिन में विश्व के सब देवताओं की स्तुति करने को कहता है। प्रमाण:- ऋग्वेद मण्डल नं. 8 सूक्त 1 मंत्रा 29 में तथा यजुर्वेद अध्याय 19 मंत्रा 26 में है।

कबीर सागर में धर्म बोध अध्याय में पृष्ठ 177 पर भी यही प्रमाण है।

सांझ सकार मध्याÐ सन्ध्या तीनों काल।
धर्म कर्म तत्पर सदा कीजै सुरति सम्भाल।।

भावार्थ:- भक्तजनों को चाहिए कि तीनों काल (समय) की संध्या करे। सांझ यानि शाम को सकार यानि सुबह तथा मध्याहन् यानि दोपहर (दिन के मध्य) में संध्या करते समय सुरति यानि ध्यान आरती में बोली गई वाणी में रहे और धर्म के कार्य में सदा तैयार रहे, आलस नहीं करे।

धर्म बोध पृष्ठ 178(1522) पर:-

कबीर कोटिन कंटक घेरि ज्यों नित्य क्रिया निज कीन्ह।
सुमिरन भजन एकांत में मन चंचल गह लीन।।

भावार्थ:- भक्त के ऊपर चाहे करोड़ों कष्ट पड़े, परंतु अपनी नित्य की क्रिया (तीनों समय की संध्या) अवश्य करनी चाहिए तथा चंचल मन को रोककर एकान्त में परमात्मा की दीक्षा वाले नाम का जाप करें।

कबीर भक्तों अरू गुरू की सेवा कर श्रद्धा प्रेम सहित।
परम प्रभु (सत्य पुरूष) ध्यावही करि अतिश्य मन प्रीत।।

भावार्थ:- अपने गुरूदेव तथा सत्संग में या घर पर आए भक्तों की सदा आदर के साथ सेवा करें। श्रद्धा तथा प्रेम से सेवा करनी चाहिए। परम प्रभु यानि परम अक्षर पुरूष की भक्ति अत्यधिक प्रेम से करें।


 

FAQs : "दश मुकामी रेखता | जीने की राह

Q.1 पुहप द्वीप क्या है और इसका सतलोक से क्या संबंध है?

जो पृथ्वी लोक से मोक्ष प्राप्त करके हंस जाता है। वह पुहप द्वीप में ले जाया जाता है। वहाँ सर्व सुख हैं, वह सत्यलोक का हिस्सा है। परंतु सर्व प्रथम नीचे से गए मोक्ष प्राप्त जीव को पोहप द्वीप में रखा जाता है। पुष्प द्वीप से इसका जन्म अन्य स्थानों में परिवार में होता है।

Q.2 इस लेख में सतलोक के निवासियों के बारे में क्या बताया गया है?

सतलोक के निवासियों को हंस (पुरुष) और हंसनी (महिला) कहा जाता है। वह पृथ्वी से आने वाली आत्माओं का स्वागत गायन, नृत्य और संगीत के साथ करते हैं। इतना ही नहीं उनके शरीर की रोशनी सोलह सूर्यों के प्रकाश के बराबर होती है।

Q. 3 इस लेख में संध्या का क्या अर्थ बताया गया है और इसे कितनी बार किया जाता है?

संध्या का अर्थ है दो वक्त का मिलन। एक संध्या सुबह उससे दिन और रात्रि का मिलन होता है, रात्रि विदा हाती है, दिन का शुभारंभ होता है। दूसरी संध्या दिन के बारह बजे होती है। उस समय चढ़ते दिन का दोपहर पूरा होता है, ढ़लते दिन की शुरूआत होती है, यह मध्य दिन की संध्या है। तीसरी संध्या शाम के समय होती है। उस समय दिन और रात्रि का मिलन होता है। वैसे आम जन शाम को संध्या कहते हैं। संध्या का अर्थ परमात्मा की स्तुति करना भी होता है। इसका वर्णन तो पवित्र वेदों में भी किया गया है। जैसे कि ऋग्वेद मंडल संख्या 8 सूक्त 1 मंत्र 29 और यजुर्वेद अध्याय 19 मंत्र 26। इसके अलावा इस का प्रमाण कबीर सागर के अध्याय 'धर्म बोध' में भी मिलता है।

Q.4 इस लेख के अनुसार "सांझ साकार मध्याह्न संध्या तीनों काल" श्लोक का क्या अर्थ है?

इस श्लोक का भावार्थ है कि भक्तजनों को चाहिए कि तीनों काल (समय) की संध्या करें। सांझ यानि शाम को सकार यानि सुबह तथा मध्याहन् यानि दोपहर (दिन के मध्य) में संध्या करते समय सुरति यानि ध्यान आरती में बोली गई वाणी में रहे और धर्म के कार्य करने में सदा तैयार रहे, आलस नहीं करे।

Q.5 एक व्यक्ति को आध्यात्मिक मार्ग पर चलते हुए अपनी दैनिक गतिविधियों और चुनौतियों का कैसे सामना करना चाहिए?

भक्त के ऊपर चाहे करोड़ों कष्ट पड़ें, परंतु अपनी नित्य की क्रिया (तीनों समय की संध्या) अवश्य करनी चाहिए तथा चंचल मन को रोककर एकान्त में परमात्मा की नाम दीक्षा वाले मंत्रों का जाप करे।

Q.6 आध्यात्मिक मार्ग में सच्चे संत और सत्संगियों की सेवा का क्या महत्त्व है?

आध्यात्मिक मार्ग में सच्चे संत और सभी भक्तों का आदर करना बहुत ज़रूरी होता है। इतना ही नहीं भक्तों को आपस में मिलकर प्रेम से सेवा करनी चाहिए। सेवा से भक्त में विनम्रता आती है। इसके अलावा सच्चे संत के बताए मार्ग पर चलकर ही हम परमेश्वर कबीर जी की शिक्षाओं से जुड़े रह सकते हैं।


 

Recent Comments

Latest Comments by users
यदि उपरोक्त सामग्री के संबंध में आपके कोई प्रश्न या सुझावहैं, तो कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें, हम इसे प्रमाण के साथ हल करने का प्रयास करेंगे।
Parul Vasisht

देखिए मैं श्री विष्णु जी की पूजा बहुत दृढ़ता से करती हूं। मैंने तो यहां तक सुना है कि श्री विष्णु जी से बड़ा कोई सर्वोच्च देवता नहीं है और इनकी पूजा करने से हमें मोक्ष की प्राप्ति होती है। मैं श्री विष्णु जी के लिए व्रत भी रखती हूं और अन्य प्रकार की धार्मिक क्रियाएं भी करती रहती हूं। मुझे तो पूर्ण विश्वास है कि ऐसा करने से मुझे मोक्ष की प्राप्ति होगी। क्या मेरा भक्ति मार्ग सही है?

Satlok Ashram

पारुल जी, आप ने हमारे लेख में रूचि दिखाई, इसके लिए हम आपके आभारी हैं। देखिए श्रीमद्भागवत गीता जी के अध्याय 18, श्लोक 62 में गीताज्ञानदाता अर्जुन को पूर्ण परमेश्वर की शरण में जाने को कहता है क्योंकि केवल वह ही पूर्ण शांति और मोक्ष प्रदान कर सकते हैं। लोकवेद के अनुसार अगर मान भी लिया जाए कि यह ज्ञान श्री कृष्ण जी द्वारा प्रदान किया गया है तो भी श्री कृष्ण जी अपने से उत्तम ईश्वर की शरण में जाने को कहते हैं। मोक्ष प्राप्त करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को तत्वदर्शी संत से नाम दीक्षा लेना ज़रूरी है। इसके अलावा उपवास, तीर्थ यात्रा आदि साधना करने का प्रमाण हमारे किसी भी पवित्र धार्मिक ग्रंथ में नहीं है। आपका भक्ति मार्ग सही है भी या नहीं यह जांच करने के लिए आपको तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज जी के आध्यात्मिक प्रवचनों को यूट्यूब चैनल पर सुनना चाहिए और ज्ञान सुनने और समझने के बाद आप उस ज्ञान को हमारे पवित्र शास्त्रों से मिला भी सकती हैं। इतना ही नहीं आप "जीने की राह" पुस्तक भी पढ़ सकते हैं।

Sheela Singh

देखिए पहले मैं देवी दुर्गा जी की पूजा दिन में दो बार करती थी। लेकिन इस लेख को पढ़ने के बाद मैंने उनकी पूजा दिन में तीन बार करनी शुरु कर दी है। इसलिए अब मुझे पूरा विश्वास है कि मैं मोक्ष प्राप्त कर सकती हूं। क्या इस पूजा से सच में मुझे अमरलोक यानि कि सतलोक की प्राप्ति होगी? कृपया मुझे सही उत्तर दीजिए।

Satlok Ashram

शीला जी, आप के अंदर ईश्वर के प्रति आस्था को देखकर हमें बहुत खुशी हो रही है। पूर्ण मोक्ष प्राप्त करने के लिए पूर्ण गुरु से नाम दीक्षा लेकर सच्चे दिल से उनके बताए अनुसार भक्ति करनी होती है तथा दिन में तीन बार संध्या करना ज़रूरी होता है। देवी दुर्गा जी सर्वोच्च ईश्वर नहीं है। इसका प्रमाण देवी पुराण में मिलता है, यहां वह भक्तों को काल की पूजा करने के लिए कहती हैं। जबकि श्रीमद्भागवत गीता जी में गीताज्ञानदाता यानि कि काल ब्रह्म साधक को सर्वोच्च ईश्वर कबीर साहेब जी की पूजा करने के लिए कहता है। पूर्ण गुरु से नाम दीक्षा लेकर और उनके बताए अनुसार भक्ति करने वाले साधक को ही अमरलोक यानी सतलोक की प्राप्ति होती है। आप जी से निवेदन है कि आप संत रामपाल जी महाराज जी के आध्यात्मिक प्रवचनों को यूट्यूब चैनल पर सुनिए और आप "जीने की राह" पुस्तक को भी पढ़ें।