(उत्पत्ति ग्रन्थ पृष्ठ नं. 2 पर, अ. 1:20 - 2:5 पर)
छटवां दिन:- प्राणी और मनुष्य:
अन्य प्राणियों की रचना करके
26. फिर परमेश्वर ने कहा, हम मनुष्य को अपने स्वरूप के अनुसार अपनी समानता में बनाऐं, जो सर्व प्राणियों को काबू रखेगा।
27. तब परमेश्वर ने मनुष्य को अपने स्वरूप के अनुसार उत्पन्न किया, अपने ही स्वरूप के अनुसार परमेश्वर ने उसको उत्पन्न किया, नर और नारी करके मनुष्यों की सृष्टी की।
29. प्रभु ने मनुष्यों के खाने के लिए जितने बीज वाले छोटे पेड़ तथा जितने पेड़ों में बीज वाले फल होते हैं वे भोजन के लिए प्रदान किए हैं, माँस खाना नहीं कहा है।
सातवां दिन:- विश्राम का दिन:
परमेश्वर ने छः दिन में सर्व सृष्टी की उत्पत्ति की तथा सातवें दिन विश्राम किया।
पवित्र बाईबल ने सिद्ध कर दिया कि परमात्मा मानव सदृश शरीर में है, जिसने छः दिन में सर्व सृष्टी की रचना की तथा फिर विश्राम किया।
उत्पति विषय में लिखा है कि परमेश्वर ने मनुष्य को अपने स्वरूप के अनुसार उत्पन्न किया। इससे सिद्ध है कि प्रभु भी मनुष्य जैसे शरीर युक्त है तथा छः दिन में सृष्टी रचना करके सातवें दिन तख्त पर जा विराजा।
पवित्र बाईबल में ईश्वर को साकार बताया गया है। जबकि ईसाई धर्म के लोग ईश्वर को निराकार मानते हैं। लेकिन पवित्र बाईबल उत्पत्ति ग्रंथ 1:26 में यह प्रमाण है कि ईश्वर ने कहा था कि मैंने मनुष्यों को अपने जैसा बनाया है। इसका अर्थ तो यही हुआ कि यदि हम साकार हैं, तो ईश्वर भी साकार है।
परमेश्वर मनुष्य सदृश्य है और आकार में है। ईश्वर दिखने में इंसानों जैसा दिखाई देता है। इसका प्रमाण पवित्र बाइबिल उत्पत्ति ग्रंथ 1:26 में है।
ईश्वर मनुष्य सदृश्य है। इसका वर्णन पवित्र बाईबल में भी है। इसमें ईश्वर ने कहा है कि मैंने मनुष्य को अपने स्वरूप जैसा बनाया है। इससे यही सिद्ध होता है कि ईश्वर मनुष्य की तरह साकार है।
पवित्र बाइबिल ऑर्थोडॉक्स यहूदी बाइबिल (OJB) में यही प्रमाण है कि ईश्वर का नाम कबीर है। यह वही कबीर साहेब हैं जो लगभग 600 वर्ष पूर्व वाराणसी, उत्तर प्रदेश की पवित्र भूमि पर प्रकट हुए थे।
पवित्र बाइबल में वर्णित एकमात्र और सबसे शक्तिशाली ईश्वर कबीर साहेब हैं।जो सर्वव्यापी, सर्वशक्तिमान और सर्वज्ञ हैं।
सर्वशक्तिमान ईश्वर के अतिरिक्त कोई भी महान नहीं हो सकता। सर्वशक्तिमान परमेश्वर कबीर साहेब ही सबसे महान हैं।
यदि उपरोक्त सामग्री के संबंध में आपके कोई प्रश्न या सुझावहैं, तो कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें, हम इसे प्रमाण के साथ हल करने का प्रयास करेंगे।
Jacob Paul
ईश्वर को आज तक किसी ने नहीं देखा क्योंकि भगवान निराकार है। यह आप किस आधार पर कहते हैं कि ईश्वर साकार है?
Satlok Ashram
पवित्र बाइबल में यह प्रमाण है कि ईश्वर साकार है। ईश्वर चलता भी है और बात भी करता है। पवित्र बाइबल उत्पत्ति 1:26, 27, 3:8 और 3:9, 18:1, 2, 4, 5 में भी यही प्रमाण है कि ईश्वर याकूब को मिले थे। पवित्र बाइबल उत्पत्ति 32:30 OJB में यही प्रमाण है। इसमें याकूब ने भी कहा है कि उसने ईश्वर को आमने-सामने देखा था। बाइबल में कई अन्य स्थानों पर भी इसके प्रमाण मौजूद हैं।